फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गांव के युवकों पर मारपीट व जेवरात से भरा बैग लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड थाना क्षेत्र के अफजलपुर निस्तौली गांव में कार की टक्कर से बाइक सवार गिर गया। उसने कार सवारों को संभलकर वाहन चलाने के लिए कहा तो आरोपियों ने न सिर्फ मारपीट कर घायल कर दिया। बल्कि उनके पास से जेवरात से भरे बैग को भी ले गए। पीड़ित ने मारपीट और जेवरात छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और तहरीर के आधार पर पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अफजलपुर निस्तौली निवासी निशांत शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 19 जनवरी को अपनी दिल्ली चांदनी चौक स्थित दुकान से घर के लिए आ रहे थे। जब वह बाइक से अपने गांव स्थित तालाब के नजदीक पहुंचे तो उनके पास तेजी से एक कार आकर रुकी। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर गए। कार को सोनू चला रहा था। निशांत ने कार को ऐसे चलाने पर एतराज किया और देखकर ड्राइविंग करने के लिए कहा। आरोप है कि सोनू ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने फोन कर प्रिंस, कवीश, अभिषेक भाटी और वर्षित मावी को मौके पर बुला लिया। उक्त सभी युवकों ने बंदूक की बट और डंडों से उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी उनके पास से जेवरात से भरे बैग को लूट ले गए। बैग में सोने का हार, सोने की दो चूडियां, सोने की अंगूठी आदि रखे थी। वहीं, प्रिंस और कवीश ने उनके गले से सोने की चेन तोड़कर लूट ली। एसीपी साहिबाबाद अतुल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर टीला मोड थाने में बृहस्पतिवार को सोनू, प्रिंस, कवीश, अभिषेक भाटी और वर्षित मावी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें