फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम मावी हत्याकांड : पवन भाटी पर 50 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के सेवाधाम मार्ग प्रेमनगर कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर विक्रम मावी हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पवन भाटी को पुलिस पांच दिनों बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन में रोष है। पुलिस ने पवन भाटी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस पवन भाटी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर कई जगह दबिश दी। आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है। इस कारण गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने आरोपी पवन भाटी पर 50,000 का इनाम घोषित किया है। एसीपी ने बताया कि हत्याकांड में पवन भाटी के परिजन समेत 8 लोग जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें