फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर पर कब्जा व चोरी करने के मामले में तीन साल बाद हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक की क्रिश्चननगर बागू में एक घर में घुसकर तोडफ़ोड़ कर कब्जा करने और चोरी करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन साल बाद क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में घूकना के रहने वाली सपना देवी ने योग सिंह, मान सिंह, बिजेंद्र, प्रदीप, रचना सागर,सीमा, सोनू, संदीप, गोली, राम किशन, दीपक और नावेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सपना देवी का आरोप है कि जून 2021 में उनके घर में घुसकर ताला तोड़कर करीब 10 तोले सोने के गहने और 15 हजार रुपये समेत अन्य सामान ले गए। इस संबंध में बात करने पर आरोपियों ने ब्याज के रुपये नहीं लौटाने पर मकान पर कब्जा करने की बात कही। इसके बाद शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उस दौरान क्षेत्र विजयनगर थाना क्षेत्र में लगता था। उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें