गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ज्योति सुपर विलेज सोसायटी में डेढ़ वर्ष से लंबित आरडब्ल्यूए चुनाव डिप्टी रजिस्ट्रार के हस्तक्षेप से सकुशल संपन्न हो गए। निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में सभी 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। नई समिति में विजेंद्र सिंह अध्यक्ष, राजीव त्यागी उपाध्यक्ष, पंकज त्यागी महासचिव सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। नई समिति को 15 फरवरी को आयोजित समारोह में फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट गजेंद्र आर्य सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ दिलाई। निवासियों ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए बेहतर कार्य की उम्मीद जताई।