फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विजयनगर को मिलेगा 10 एमएलडी गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर जोन के 16 वार्डों को पानी के संकट से राहत देने के लिए योजना तैयार कर ली गई है। पानी के लिए तरस से विजयनगर को 10 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी। नगर निगम की तरफ से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। 15वें वित्त आयोग की निधि से इस योजना को पूरा किया जाएगा। आगामी बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ ही योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, विजयनगर की आठ लाख आबादी को गंगाजल के लिए लगभग एक साल इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

इस साल पानी की समस्या का सबसे ज्यादा सामना विजयनगर जोन को करना पड़ा है। भीषण गर्मी के बीच जलापूर्ति करने में नगर निगम के पसीने छूट रहे हैं। भविष्य में यह समस्या और ज्यादा गहराएगी, क्योंकि विजयनगर के लोग पूरी तरह भूजल पर आश्रित हैं। भूजल का स्तर लगातार नीचे गिर रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम के जलकल विभाग ने गंगाजल आपूर्ति की योजना बनाई है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि प्रताप विहार गंगाजल प्लांट से विजयनगर में बने छह भूमिगत जलाशयों में 10 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाएगी। भूमिगत जलाशयों से पानी को ओवरहेड वाटर टैंकों तक पहुंचाया जाएगा और टैंकों से पाइप लाइनों के माध्यम से घरों तक पानी की आपूर्ति की जाएगी। गंगाजल प्लांट से भूमिगत जलाशयों तक बड़ी पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा।
-
रोजाना खराब हो रहे नलकूप, टैंकर के भरोसे लोग
नगर निगम क्षेत्र से रोजाना 25 से 30 नलकूप खराब होने की शिकायतें मिल रही हैं। संबंधित इलाकों में पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं, लेकिन इनसे भी काम नहीं चल रहा है। विजयनगर जोन के 16 वार्डों में लोगों को पानी की समस्या का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ रहा है। 12 से 15 शिकायतें इसी जोन से आ रही हैं। स्थानीय लोग पूरी तरह से भूजल पर आश्रित हैं। ऐसे में नलकूप खराब होने के कारण हर दिन 20 से 25 टैंकर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


300 फुट नीचे खिसका जलस्तर
भीषण गर्मी के साथ शहर में पानी का संकट गहराने लगा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति विजयनगर जोन की है। लगातार बढ़ रही पानी की मांग के बीच भूजल स्तर में गिरावट से इस जोन की लगभग आठ लाख आबादी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जो नलकूप 100 से 150 फुट की गहराई पर लगाए गए थे, अब उनकी 300 फुट की गहराई पर दोबारा से बोरिंग करनी पड़ रही है। नगर निगम को एक माह में लगभग 30 नलकूप दोबारा लगवाने पड़े हैं।
-
वर्जन
विजयनगर जोन में 15वें वित्त की निधि से गंगाजल आपूर्ति का काम कराया जाएगा। अगले वर्ष तक इस योजना पर काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 16 वार्डों की बड़ी आबादी को पानी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

-सुनीता दयाल, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें