फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडी में गुंडे: दबंगई का वीडियो वायरल, गाजियाबाद में कारोबारी को पीटा; उठाकर सड़क पर पटका, पुलिस ने निकाली अकड़

Thu, 24 Sep 2026 05:25 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम

सार

पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार भी कर लिया है। 
विज्ञापन
सड़क पर मारपीट करने वाला पहुंचा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हर्षा सिटी मॉल के पास सड़क पर रास्ता रोकने को लेकर हुए विवाद में बेकरी कारोबारी से मारपीट कर उसे उठाकर फेंक दिया। इसके साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर भी मौके से फरार हो गए। गुरुवार को सोशल साइट्स पर उठाकर फेंकने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले में पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार भी कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं।

विज्ञापन


इस बात पर हुई मारपीट
इंदिरापुरम की नीतिखंड स्थित सोसायटी निवासी कार्तिक खरबंदा ने पुलिस को बताया कि हर्षा सिटी मॉल से अपनी मित्र की गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान बीच सड़क पर सफेद रंग की ऑडी कार खड़ी थी। कार्तिक ने रास्ते से गाड़ी हटाने के लिए कहा। आरोप है कि ऑडी में बैठे राहुल, मोहन, माधव चौधरी और अर्कश ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और इसके बाद गाड़ी से उतरकर उनके साथ मारपीट करने लगे। इस बीच आरोपी राहुल टशनबाजी दिखाते हुए पीड़ित को उठाकर सड़क पर फेंकने लगा, जिसका वहां मौजूद राहगीर ने वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाले युवक ने कहा कि तुम रुक जाओ, थाने चलते हैं। तुम सब मिलकर इसे क्यों मार रहे हो।
विज्ञापन

सिर पर पत्थर से वार करने का भी आरोप
इंदिरापुरम में ही बेकरी का कारोबार करने वाले कार्तिक ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान गाड़ी से उतरे आरोपियों ने उनके सिर पर पड़े पत्थर से जानलेवा वार किया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, मारपीट की वीडियो उनके फोन में मौजूद है, जिसे उन्होंने साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें