फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लिफ्ट में पेशाब करने का वीडियो वायरल, जुर्माना लगाकर छोड़ा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

इंदिरापुरम। अहिंसा खंड-1 स्थित शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी में लिफ्ट के अंदर पेशाब करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सोसायटी के एफ-2 टावर की लिफ्ट का बताया जा रहा है। एक मिनट 13 सेकेंड के वीडियो में एक शख्स लिफ्ट में पहुंचने के बाद पेशाब करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान लिफ्ट कई मंजिलों पर रुककर खुलती है, लेकिन शख्स अपनी हरकत जारी रखता है। इसके बाद वह अपने फ्लोर पर उतरकर चला जाता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोशल साइट पर शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी लिफ्ट में दुर्गंध आने के बाद कई रेजिडेंट ने इसकी शिकायत आरडब्ल्यूए और मेंटेनेंस विभाग से की। शिकायत के बाद लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो हरकत सामने आई। युवक सोसायटी का ही रहने वाला निकला। इसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोसायटी के रेजिडेंट्स ने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत पर नाराजगी जताई है। वहीं, सोसायटी के पदाधिकारियों ने आरोपी युवक पर जुर्माना लगाकर उसे हिदायत दी कि वह दोबारा इस तरह की हरकत न करें। वहीं, एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि इस मामले में पुलिस के पास लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें