फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार की खिड़की से लटककर स्टंट करने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कार की खिड़की से लटककर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। स्टंट करने वाले की तलाश में पुलिस लगी है। वीडियो सदरपुर रोड का बताया गया है।
विज्ञापन

18 सेकंड के वायरल वीडियो में एक युवक कार की खिड़की पर लटकता हुआ नजर आ रहा है। किसी ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गोविंदपुरम निवासी गौरव शर्मा है। गौरव कंप्यूटर ऑपरेटर है। कार उसके छोटे भाई की है। एसीपी ने बताया कि कार को सीज कर दिया गया है। दूसरे युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें