एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि गुरुवार की दोपहर मेरठ रोड स्थित एवन चिकन प्वाइंट कॉर्नर नाम की दुकान का एक वीडियो ग्राहकों ने वायरल किया। एसीपी ने बताया कि युवक रोटी बनाने के दौरान उन पर थूककर सेंकता और परोसता नजर आया है।
वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी युवक को चिकन प्वाइंट से ही गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी ने अपना नाम जावेद अंसारी निवासी मुरादनगर बताया है। यह चिकन प्वाइंट वसीम नाम के युवक का है लेकिन इस दौरान वह दुकान पर नहीं था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।