फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में हुड़दंग: कार के बोनट पर काटा केक, एलिवेटेड रोड पर लड़कियों ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Sun, 11 Dec 2022 05:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

वीडियो में दिख रहा है कि लड़कियां एलिवेटेड रोड पर गाड़ी के सामने डांस कर रही हैं। वीडियो में तेज आवाज में दोनों युवतियां डांस कर रही हैं। उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी की है, कार की बोनट पर रखकर केक भी काटा जा रहा है। लेकिन वह तीव्र मोड़ पर खड़ी हैं। जिससे हादसे होने का खतरा बना है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में डांस करती लड़कियां - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलिवेटेड रोड यूपी गेट के पास गाड़ी तिरछी खड़ी कर युवक और दो युवतियों का डांस करने का वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हो गया। कौशांबी पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी भी सीज कर दी है। राजनगर एक्सटेंशन के पास भी इन्हीं लोगों ने डांस किया और कार के बोनट पर रखकर केक काटा। यह वीडियो भी वायरल हो गया, जिसकी जांच नंदग्राम पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कौशांबी थाने में दरोगा रीगल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। वीडियो में एक युवक और दो युवतियां अपनी कार को एलिवेटेड रोड पर यूपी गेट के पास तिरछी खड़ी कर हंगामा करते दिख रहे थे। इसमें तीनों गाड़ी से तेज आवाज में म्यूजिक भी बजा रहे थे। इससे यातायात बाधित होने के साथ वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। एसीपी का कहना है कि गाड़ी नंबर के आधार पर युवक की पहचान खोड़ा निवासी विकास श्रीवास्तव के रूप में हुई है। तीनों का कौशांबी थाना क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर यातायात प्रभावित कर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था।

नंदग्राम थाना क्षेत्र में भी इन्हीं लोगों का वीडियो सामने आया
जहां कोशांबी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने नंदग्राम थाना क्षेत्र में राजनगर एक्सटेंशन से होकर एनएच-9 को जाने वाली एलिवेटेड रोड पर भी इसी प्रकार स्टंट किए थे, जिसकी जांच की जा रही है। इस घटना का भी वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में तेज आवाज में दोनों युवतियां डांस कर रही हैं। उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी की है, कार की बोनट पर रखकर केक भी काटा जा रहा है। लेकिन वह तीव्र मोड़ पर खड़ी हैं। जिससे हादसे होने का खतरा बना है।
विज्ञापन


नंदग्राम एसीपी आलोक दुबे का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो में युवतियां स्टंटबाजी तो नहीं कर रही हैं हालांकि वह नो पार्किंग में खड़ी होकर वीडियो बना रही हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। वीडियो की जांच की जा रही है कि वीडियो कब का है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें