फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: व्यापार करने के नाम पर 6.44 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार करने के नाम पर 6.44 लाख हड़पे
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र की रहने वाली कुसमा देवी से एक परिचित ने धोखाधड़ी कर व्यापार करने के नाम पर दो बार में 6.44 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने वेव सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कुसमा देवी का कहना है कि प्रदीप कुमार यादव का आदित्य वर्ल्ड सिटी में कार्यालय और घर है। प्रदीप और उसका साथी विवेक बिंद्रा लोगों से व्यापार के लिए ठगी कर रहे हैं। उन्होंने 20 दिसंबर 2021 को उनसे व्यापार के नाम पर तीन लाख रुपये नकद और 3.44 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से ले लिए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने रुपये वापस मांगे तो वह टाल मटोल करने लगा। आरोप है कि दो दिसंबर को वह बेटी के साथ उसके कार्यालय पर गई तो उसने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने पुलिस को फोन मिलाने का प्रयास किया तो वह रसोई से चाकू ले आया और अपनी गर्दन पर मारकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। वेव सिटी थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें