फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें घमासान का Live Video: दो महिलाओं की मारपीट में बुजुर्ग ने खूब किए हाथ 'गर्म', युवक दीवार कूदकर भागा

Sun, 04 May 2025 08:13 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा

सार

सोशल मीडिया पर रविवार को दो वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें एक 39 सेकेंड की वीडियो में कुछ युवक आपस में मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो के आगे बढ़ने पर महिलाओं के बीच मारपीट होती दिख रही हैं। इसमें एक युवक टूटी हुई दीवार को कूंदकर भागता हुआ दिख रहा है। 
विज्ञापन
महिलाओं की लड़ाई का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा स्थित कोतवाली क्षेत्र के मुरारी नगर में महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

टूटी हुई दीवार कूदकर भागा युवक
सोशल मीडिया पर रविवार को दो वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें एक 39 सेकेंड की वीडियो में कुछ युवक आपस में मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो के आगे बढ़ने पर महिलाओं के बीच मारपीट होती दिख रही हैं। इसमें एक युवक टूटी हुई दीवार को कूंदकर भागता हुआ दिख रहा है। जिसे एक महिला रोकने का प्रयास करती है। साथ ही अन्य महिला को पीट रही है। वहीं, दूसरा वीडियो 23 सेकेंट का वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं मारपीट करती दिख रहीं हैं। दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक पक्ष ने दी पुलिस को तहरीर
मामले में एक पक्ष के मोनू कुमार निवासी मुरारी नगर ने पुलिस को तहरीर दी है। मोनू का कहना है कि उनकी बहन रेखा का एक महिला से दुकान का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। रविवार की शाम उक्त महिला अपने परिवार के सदस्यों के साथ उनकी दुकान में गालियां देते हुए आ गई। दूसरे पक्ष से भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। 
विज्ञापन

सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें