फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: होल्डिंग एरिया के पास नहीं खड़े हो सकेंगे वाहन, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन पर त्योहारी सीजन में भीड़ बढ़ने की वजह से टिकट घर के पास होल्डिंग एरिया विकसित किया गया है। इस होल्डिंग एरिया के पास यदि किसी ने भी अपना वाहन खड़ा किया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आरपीएफ ने इसके चेतावनी बोर्ड भी जगह-जगह लगा दिए हैं। आरपीएफ के निरीक्षक चेतन प्रकाश ने बताया कि नवरात्र के बाद ट्रेनों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। इसीलिए होल्डिंग एरिया विकसित किया गया है। फिलहाल तो होल्डिंग एरिया में किसी को नहीं रोका जा रहा। लेकिन 15 अक्तूबर के बाद इस एरिया में लोगों को ठहराया जाएगा। जब ट्रेन आएगी उसके बाद ही लोगों को आगे प्लेटफार्म पर भेजा जाएगा। फिलहाल होल्डिंग एरिया के पास जो टैक्सी ऑटो और अन्य वाहन खड़े होते हैं उनको पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। लोगों को केवल होल्डिंग एरिया के पास पिक एंड ड्रॉप की सुविधा रहेगी।

इसके अलावा त्योहारी सीजन में भीड़ बढ़ते ही डॉग स्क्वाड के साथ प्लेट फार्मों पर चेकिंग भी शुरू कर दी गई। डबल स्कैनिंग मशीन से होकर लोगों को अंदर भेजा जा रहा है। जीआरपी के सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि आरपीएफ जीआरपी का पुलिस बल बढ़ाने के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। 15 अक्तूबर से ड्यूटी पर बढ़ा हुआ पुलिस बल पहुंच जाएगा। जवानों की 8-8 घंटे की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर एक सीसीटीवी का कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जहां से पूरे स्टेशन की निगरानी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें