समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लोनी और कोतवाली लोनी में खड़ी पांच एंबुलेंस समेत 35 जब्त वाहन जलकर राख हो गए। शनिवार देर रात लगी आग के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग इतनी भयंकर थी कि थाने पर तैनात पुलिस कर्मी भी बाहर आ गए। आग लगने के सही कारण का पता किया जा रहा है।
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि लोनी फायर स्टेशन पर सूचना मिली कि लोनी थाने के बाहर खड़े जब्त वाहनों में आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पानी के टैंकर लेकर कर्मचारी पहुंचे। आग इतनी ज्यादा थी कि दो और पानी के टैंकर मांगे गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग लगने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री वाल के अंदर खड़ी 5 सर्विस से अयोग्य एम्बुलेंस, कोतवाली लोनी की बाउंड्री वाल के बाहर सड़क किनारे MV Act में जब्त किए गए 1 मिनी बस, 2 डीसीएम, 2 ट्रैक्टर, 4 तिपहिया (ऑटो), 22 चार पहिया (कार) वाहनों में आग लगी थी।