फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से वाहन चोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। लालबाग कॉलोनी के बाद अंकुर विहार थाना पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। वाहन चोर के पैर में गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कब्जे से स्कूटी, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पुलिस की टीम लालबाग कॉलोनी के कीकरों के पास चेकिंग कर रही थी। तभी डाबर तालाब कॉलोनी की ओर से स्कूटी पर आ रहे संदिग्ध को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही स्कूटी सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद वह स्कूटी को मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। पुलिस की गोली उसके दाएं पैर में लगी। गोली लगने पर वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। पूछताछ में स्कूटी सवार ने अपना नाम आमिर उर्फ कालिया निवासी अंसार विहार कॉलोनी थाना अंकुर विहार बताया। आमिर ने स्कूटी कुछ दिन पूर्व अंकुर विहार थाना क्षेत्र से चोरी की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें