फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिबाबाद सब्जी मंडी से सब्जी से लदी ठेली गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। सहिबाबाद सब्जी मंडी से शुक्रवार देर रात सब्जी खरीदने गए पिता पुत्र की सब्जी से लदी ठेली ही गायब हो गई। पीडि़त पुलिस से मदद मांगने पहुंचे, आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उन्हें डंडे से मारकर भगा दिया। वहीं लिंकरोड पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले १३ दुकानदारों पर रिपोर्ट दर्ज की है। वैशाली सेक्टर-छह में दीपक कुमार साहिबाबाद सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर लाकर बेचते हैं। उन्होंने बताया है कि मंडी में वाहन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। शुक्रवार रात करीब एक बजे वह पिता भगवती के साथ सब्जी खरीदने मंडी गेट पर पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण उनके पिता पास दिखाकर अंदर गए। इस दौरान उन्होंने करीब साढ़े तीन हजार रुपये की सब्जी खरीदकर ठेले पर लाद दिया। तभी वह मंडी में टमाटर खरीदने लगे। टमाटर खरीदकर जब वह पीछे मुड़े तो ठेला गायब था। पीडि़त का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से मदद मांगी तो उनके पिता को डंडे भी मारे। उन्होंने इसकी स्थानीय निवासियों से शिकायत की है। -------- - लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले १३ पर रिपोर्ट साहिबाबाद मंडी के बाहर सड़क किनारे कुछ बिचौलिया सब्जी और फल के ठेले लगाकर फुटकर में बेच रहे थे।  कुछ लोग बिना मास्क के शारीरिक दूरी का उल्लंघन करते मिले। लिंकरोड पुलिस ने ऐसे 13 लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसएचओ लिंकरोड शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इनमें  नरेंद्र, बॉबी, प्रमोद, सुरेश चंद्र, महाराज सिंह, धर्मेंद्र, राशिद, जान मोहम्मद, महमूद, सलीम, फरियाद, सुलेमान, मो. फिरोज शामिल हैं। सभी सड़क के किनारे दुकान लगाने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें