फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिनों बाद ग्रीन जोन में आया शहर का प्रदूषण स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों बाद ग्रीन जोन में आया शहर का प्रदूषण स्तर - गाजियाबाद शहर में एक्यूआई शनिवार को ९६ दर्ज किया गया माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर के प्रदूषण स्तर में शनिवार को कमी देखी गई। गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर ग्रीन जोन में आ गया। एक्यूआई ९६ दर्ज किया गया। कई दिनों से यह येलो जोन में चल रहा था। शुक्रवार को एक्यूआई १२७ था। जिसमें शनिवार को कमी आई और शहर का एक्यूआई ग्रीन जोन में आया। शहर का एक्यूआई शनिवार को ९६ दर्ज किया गया। हालांकि गाजियाबाद शहर के लोनी इलाके में अभी भी एक्यूआई येलो जोन में है। लोनी का एक्यूआई १२२ दर्ज किया गया। यहां पीएम २.५ का स्तर ५४ है जबकि पीएम दस का स्तर १२२ है। संजय नगर का एक्यूआई ९३ है। यहां पर पीएम २.५ तो मात्र ३७ है। जबकि पीएम दस का स्तर ९३ दर्ज किया गया। वहीं इंदिरापुरम में भी एक्यूआई ८६ है। यहां पर भी पीएम २.५ मात्र ३२ रहा। जबकि पीएम दस ८६ रहा। सबसे कम प्रदूषित वसुंधरा रहा। यहां पर एक्यूआई ८४ दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस का स्तर ८४ दर्ज हुआ। जबकि पीएम २.५ का स्तर ४१ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें