फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुंधरा जोन को 30 मिनट ही मिला पानी

Sun, 20 Nov 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
विज्ञापन
ad - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
वसुंधरा जोन में शनिवार को सिर्फ 30 मिनट ही पानी की सप्लाई हुई। पानी की टंकियों से अधिक दूरी के कालोनियों में पानी का प्रेशर कम रहा, जिससे पानी नहीं मिल सका। गंगाजल आपूर्ति दोबारा बाधित होने से दिक्कत बनी हुई है। इंदिरापुरम जोन में भी एक वक्त ही पानी की आपूर्ति होने से लोग परेशान है।  
विज्ञापन


वसुंधरा जोन की वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी और डेल्टा कालोनी में शनिवार सुबह नगर निगम आधे घंटे ही पानी की आपूर्ति कर सका। सुबह घरों में मोटर चलने से ओवरहेड टैंक से दूर की कालोनियों में पानी नहीं पहुंचा।

उधर, न्यायखंड, शक्तिखंड, ज्ञानखंड, नीतिखंड और वैभवखंड समेत कई इलाकों में सुबह एक घंटा ही पानी मिला। अवर अभियंता योगेंद्र यादव ने बताया कि वसुंधरा जोन में नलकूपों से पानी की सप्लाई की जा रही है, इसकी वजह से दो घंटे की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


जीडीए के अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि नलकूपों से एक समय ही पानी की सप्लाई की जा रही है। दरअसल, गंगनहर में मेंटेनेंस के चलते गंगाजल की आपूर्ति फिर से बंद कर दी गई है। पिछले तीन दिन से गंगाजल नहीं मिल रहा है, ऐसे में आपूर्ति का सारा दारोमदार नलकूपों पर है, जो जलस्तर नीचे होने के चलते पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें