गाजियाबाद। इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को मेनिनजाइटिस, सीजनल इन्फलूएन्जा की वैक्सीन दो मई से लगनी शुरू हो जाएगी। उन्हें पोलियों प्रतिरक्षण के लिए भी दवा दी जाएगी। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि आला हजरत हाउस पर सुबह नौ बजे से टीका लगना शुरू होगा। जो यात्री दो मई को टीकाकरण से छूट जाएंगे उनको तीन मई को कैला भट्ठा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगाया जाएगा।