फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश ने यूपी की कानून व्यवस्था पर कसा तंज, यूजर्स ने कहा- अपने जंगलराज को याद करिए

Tue, 02 Aug 2022 12:25 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

अखिलेश यादव ने गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-दो से शनिवार रात कार के चारों पहिये चोरी होने के मामले को लेकर यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तंज कसा था। इस पर यूजर्स ने उन्हें घेर लिया और कहा कि अपने जंगलराज को याद करिए। 
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया। जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें घेर लिया। अखिलेश को लोगों ने उनके कार्यकाल की याद दिलाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं लोगों ने उनके शासन काल को जंगलराज तक कह दिया। 

विज्ञापन


दरअसल, अखिलेश ने गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-दो से शनिवार रात कार के चारों पहिये चोरी होने के मामले को लेकर यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तंज कसा था। उन्होंने पहिए चोरी हुई कार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि भाजपा 2.0 के राज में। उनके इस ट्विट पर अब तक करीब तीन हजार लोगों ने रिट्वीट किया है और इतने ही लोगों ने कमेंट किया है, वहीं सत्रह हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 
 


यूजर्स ने अखिलेश को घेरा
अखिलेश यादव के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि आपके राज में तो गाड़ियों का ढांचा भी नहीं बचता था। वीके सिंह नामक यूजर ने लिखा कि आपकी छत्र छाया में पला बढ़ा मेरठ का चोर कबाड़ी बाजार बंद हो गया है। वरना टायर ही नहीं गाड़ी भी मेरठ के चोर बाजार में कट चुकी होती। एक और ट्विटर हैंडल से सपा अध्यक्ष पर तंज कसते हुए लिखा गया कि बताओ भला कैसे दिन आ गए हैं योगीराज में कि विपक्षियों को गाड़ी के टायर चोरी होने पर ट्वीट करना पड़ रहा है। विपक्ष को कोई बड़ा मुद्दा भी नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दी प्रतिक्रिया

अखिलेश यादव के ट्वीट का जवाब देते हुए गाजियाबाद पुलिस ने लिखा कि अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

यह है मामला
आपको बता दें कि गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-दो से शनिवार रात चोर गाड़ी के चारों पहिए निकाल ले गए। चोरों ने गाड़ी को ईंटों पर खड़ा कर दिया। यह गाड़ी अनुज नागर नाम के व्यक्ति की है। उन्होंने अपने घर के सामने गाड़ी खड़ी की थी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें