फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 35 हजार में पिस्टल और तीन हजार में बेचते थे तमंचा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली एनसीआर में अवैध पिस्टल व तमंचे बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 35 हजार में पिस्टल और तीन हजार में तमंचा बेचते थे। आरोपियों की पहचान सौरभ चौधरी व केतन यादव निवासी सेक्टर-11, प्रताप विहार के रूप में हुई है। सौरभ मूलरूप में अलीगढ़ के बसौली गांव का रहने वाला है। आरोपियों की निशानदेही पर एक अवैध पिस्टल, चार तमंचे व एक क्रेटा कार भी बरामद की गई है। गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अलीगढ़ से लाकर गाजियाबाद, नोएडा और एनसीआर में हथियारों की तस्करी करते हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि गोपनीय सूचना पर पुलिस ने एनएच- 9 पर क्रेटा कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से चार तमंचे और एक पिस्टल बरामद हुई। सौरभ ने पूछताछ में बताया कि वह 12वीं पास है और स्कूटी के शोरूम पर काम करता था लेकिन वहां पर वेतन कम था, जिसमें उसका खर्च नहीं चल पा रहा था। तभी उसका संपर्क उसके ही गांव के योगेश से हुआ। योगेश ने उसको सलाह दी कि वह अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा है, जिसमें अच्छी आमदनी हो जाती है। उसकी बातों में आकर उसने अपने दोस्त केतन के साथ मिलकर पिस्टल व तमंचे की सप्लाई का काम दिल्ली एनसीआर में शुरू कर दिया।
दो साल से वह इस काम को कर रहे थे। केतन ने बताया कि वह बीए पास है। अपने मामा के साथ मिलकर उसने प्रॉपर्टी का काम भी किया था। मादक पदार्थों की सप्लाई में वह पहले जेल जा चुका है। जेल में उसकी मुलाकात आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से हो गई थी। इसलिए उसके पास हथियारों की डिमांड भी आती रहती थी। एडीसीपी ने बताया कि इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी होगी। जिन लोगों को पिस्टल और तमंचों की अब तक सप्लाई दी गई है, उनको भी चिन्हित किया जा रहा है। दोनों आरोपियों पर मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी के चार-चार मुकदमे पहले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें