फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिन में चलाते थे कैब रात में एटीएम बूथ से चोरी करते थे बैटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। टीला शाहबाजपुर गांव, भोपुरा और लोनी बंथला स्थित एटीएम बूथ के अंदर से एटीएम बूथ की बैटरियां चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनों जालौन के रहने वाले हैं और दिन में कैब चलाते थे। रात होते ही एटीएम बूथ के अंदर से बैटरियां चोरी करते थे।
विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि बीते 2 सितंबर को बॉर्डर थाना क्षेत्र के टीला शाहबाजपुर गांव के पास एटीएम बूथ से एटीएम की बैटरियां चोरी हुई थीं। इस मामले में कपिल मावी ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आठ सितंबर को फिर से चोरों ने उस एटीएम बूथ में घुसकर बैटरियां चोरी की थी। दूसरी बार मनोज महरोला ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में चोरों ने अपने नाम शालू, शरीफ मोहम्मद और छोटू निवासी महरौली दिल्ली मूल निवासी गांव चमारी खाना आटा जिला जालौन बताए। तीनों दिल्ली महरौली में किराए पर रहते हैं। पूछताछ में बताया कि तीनों दिन में कैब चलाते थे। रात के समय तीनों चोरी करते थे। चोरों ने करीब 35 हजार रुपये की बैटरियों को मात्र साढ़े 3 हजार रुपये में बेचने की बात कबूल की। तीनों ने अलग-अलग एटीएम बूथ से 32 बैटरियां चोरी करने की बात कबूल की।

-सीसीटीवी में कैद हुए थे-

गिरफ्तार चोर ऐसे एटीएम बूथ को निशाना बनाते थे, जहां सुरक्षा के अच्छे इंतजाम नहीं होते थे। टीला गांव के पास पहले दिन एटीएम बूथ पर चोरी होने पर चोर सीसीटीवी में कैद नहीं हुए थे। इसके बाद पड़ोस के व्यक्ति ने सीसीटीवी कैमरे लगाए तो कैमरे में कैद हो गए थे। कैमरे में चोर कार से आकर एटीएम बूथ से बैटरियां चोरी कर कार में भरकर ले जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें