फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मेरठ से आकर करते थे चोरी,छह महिलाओं सहित आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। थाना पुलिस ने छह दिन पूर्व महिला प्रोफेसर के घर हुई चोरी की घटना का बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने गिरोह के आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के गहने और 50 हजार की नकदी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में छह महिलाएं भी शामिल हैं। शातिर मेरठ से यहां आकर भीख मांगने के बहाने रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि 24 अगस्त को हापुड़ मार्ग स्थित प्रोफेसर कॉलोनी निवासी प्रोफेसर मधु शर्मा के घर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश डेढ़ लाख की नकदी और लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए थे। प्रोफेसर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की थी। पुलिस ने करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से खंगाली तो कड़ी जुडती चली गई। पुलिस ने जनपद मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड निवासी अजय, माेनू, गरिमा, भगवती, वर्षा, प्रिया, नानी और ईश्वरी को गिरफ्तार किया है। एसीपी ने बताया कि आरोपी मेरठ से ऑटो से मोदीनगर आते थे। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें