फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: कमरे में बुलाकर एप के माध्यम से बनाते थे अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर वसूलते थे रुपये

Thu, 11 May 2023 05:17 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

आरोपी जाल में फंसे लोगों को एक कमरे में ले जाते थे फिर अश्लील वीडियो बनाते थे। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगते थे। इस गैंग के चार सदस्य अभी फरार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी में  ग्राइंडर नामक एप से भोले लोगों को फंसाकर अश्लील वीडियो बना रंगदारी मांगने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी जाल में फंसे लोगों को एक कमरे में ले जाते थे फिर अश्लील वीडियो बनाते थे। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगते थे। इस गैंग के चार सदस्य अभी फरार हैं।

विज्ञापन

एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को लोनी बार्डर थाने में एक तहरीर आई थी। तहरीर में लिखा था कि ग्राइंडर एप जो समलैंगिक लोगों के लिए है। इस एप के माध्यम से कुछ लोगों ने उन्हें फंसा लिया। आरोपियों ने पीड़ित युवक को जौहरीपुर मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया। यहां से आरोपी बार्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में उसे ले गए। यहां युवक के जबरन कपड़े उतरवाने लगे। युवक ने विरोध किया, तो आरोपी गाली गलौच कर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने जबरन उन्हें निवस्त्र किया और उसकी वीडियो बनाई। इसके बाद आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगे। ऐसा नहीं करने पर आरोपियों ने युवक से रंगदारी मांगी। 

 


एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच की और इस मामले में गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम पुनीत त्यागी निवासी कृष्णाविहार, सुमित, राजा निवासी अमित विहार, शंभू कुमार, आशीष, अभिषेक निवासी प्रतापनगर दिल्ली बताए हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन

ऐसे फंसाते हैं
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एक ग्राइंडर नामक समलैगिंक एप चलाते हैं। जिसके जरिए लोगों को एप के माध्यम से अपने पास बुलाते हैं। सभी लोग अलग-अलग काम करते हैं जो लोनी और दिल्ली के रहने वाले हैं। उनके जाल में फंसने वालों को वह बुलाकर एक कमरे में ले जाते हैं। फिर उनकी वीडियो बनाकर पैसे मांगते हैं। इस मामले में गैंग के चार सदस्य अनुज उर्फ आयुष, गौरव, विकास उर्फ विक्कू और दीपक फरार है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें