फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: 130 KM चल गाजियाबाद आए ADM की दादागीरी, पत्नी से विवाद पर दो सेल्समैन को पिटवाया; वीडियो वायरल

Thu, 11 May 2023 02:14 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

बिजनौर के एडीएम ने गाजियाबाद में पत्नी से विवाद करने वाले दो सेल्समैन को पिटवाया है। एडीएम का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि एडीएम के साथ आए दो युवकों ने दुकान में घुसकर दोनों सेल्समैन को थप्पड़ जड़े थे।
विज्ञापन
वीडियो में कैद हुई ADM की दबंगई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुराब नगर की एक आर्टिफिशियल ज्वेलरी शॉप में दो सेल्समैनों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिटाई करवाने का आरोप एक जिले के एडीएम पर है। आरोप है की एडीएम के साथ आए युवकों ने दोनों सेल्समैनों को कई थप्पड़ जड़े और दुकान मालिक को भी हड़काया। एसीपी नगर सुजीत राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घटना वाले दिन मामला शांत हो गया था। अब पिटाई का वीडियो सामने आया है। इसकी जांच की जा रही है। किसी भी पक्ष की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन


क्या था मामला
जानकारी के अनुसार, एडीएम की पत्नी इंदिरापुरम ने रहती है। सोमवार को तुराब नगर मार्केट में खरीदारी करने आई थीं। इसी दौरान एक ज्वेलरी शॉप पर उनका सेल्समैनों से किसी बात पर विवाद हो गया था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को देकर दोनों को उठवा दिया। इसके बाद एडीएम ने ही उन्हें मंगलवार को छुड़वा दिया। आरोप है सेल्समैनों ने उनकी पत्नी पर कॉमेंट्स किए थे। जबकि सेल्समैनों का कहना है कि उन्होंने उनपर कोई टिप्पणी नहीं की थी।

मामला शांत होने के दो दिन बाद आकर एडीएम ने पिटवाया
सोमवार को मामला शांत होने के बाद बुधवार को एडीएम करीब 130 किलोमीटर चलकर गाजियाबाद आए और तुराब नगर पहुंच गए। वहां पहले उन्होंने दोनों सेल्समैन से बात की। इसी बीच सेल्समैन ने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। लेकिन वे नहीं माने और थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद मालिक को धमकाकर चले गए। उनके साथ दो पुलिसकर्मी भी थे। एडीएम अभी बिजनौर में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें