फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शहरी मंत्रालय कर्मी की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ थानाक्षेत्र स्थित दिल्ली-वजीराबाद मार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में दिल्ली के आवास एवं शहरी मंत्रालय के कर्मचारी अर्जुन सिंह (40) की मौत हो गई।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा दिया। परिजन ने अभी पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अर्जुन सिंह भोपुरा के गगन विहार स्थित गली नंबर-16 में परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार सुबह पसौंडा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनके घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। वहीं, उनके रिश्तेदार संदीप वर्मा (साढू) ने बताया कि अर्जुन सिंह दिल्ली के आवास एवं शहरी मंत्रालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। शुक्रवार को वह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। परिवार में उनके पिता सोनपाल, पत्नी आरती और दो बेटे अंश व कार्तिक हैं। परिवार में अर्जुन अकेले कमाने वाले थे। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें