फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दाखिल-खारिज और राजस्व अभिलेखों के निस्तारण में देरी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। तहसील में दाखिल-खारिज से जुड़े मामलों के निस्तारण में देरी और राजस्व अभिलेखों की उपलब्धता न होने को लेकर शनिवार को बैनामा लेखक व अधिवक्ताओं ने हंगामा किया। तहसीलदार दिवाकर मिश्रा का घेराव करते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग की और 11 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्ष उदय सिंह जयंत व सचिव युसूफ खान ने बताया कि लोगों को जमीन संबंधी कार्यों के लिए तहसील और संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
साथ ही आबादी और कृषि भूमि से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित की मांग रखी गई। उन्होंने वर्ष 2004 के बाद के लंबित मामलों और राजस्व अभिलेखों के रिकॉर्ड को लेकर भी सवाल उठाए गए। रिकॉर्ड रूम में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया गया, जिससे अभिलेखों को समय पर उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही किसानों से संबंधित कार्यों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखने और राजस्व विभाग के कार्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की जरूरत भी बताई गई। मांग की गई कि लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका समयबद्ध निस्तारण कराया जाए, ताकि आम लोगों और किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ता सतीश चौधरी, रामदत्त, अशोक भारतीय, अनिल त्यागी, नवीन त्यागी, जयवीर, इंद्रजीत सिंह, बैनामा लेखक मोहित शर्मा, चौधरी महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें