मोदीनगर (गाजियाबाद)। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया का घेराव कर उन्हें खरी-खोटी सुनाई। धक्का-मुक्की के बीच मारपीट की नौबत आ गई। हालात बिगड़ने पर सिसौदिया बिना वार्ता किए ही वहां से चले गए। महिला मोर्चा नेत्री ने जिला उपाध्यक्ष नितिन मित्तल पर कार्रवाई न करने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया थे, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चैनपाल चौधरी ने की। महिला मोर्चा की नेत्री समेत अन्य ने हंगामा कर धरना शुरू कर दिया। हालांकि विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने किसी तरह मामला शांत कराया।