फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गोशाला में मृत गोवंश मिलने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम की गोशाला में मृत पड़े गोवंश की बेकद्री और देखरेख में लापरवाही बरतने का आरोप लगा गोरक्षक दल के पदाधिकारियों ने रविवार देर शाम हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ। हिंदू परिवार गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप अरोरा ने बताया कि हिंडन नदी के किनारे नगर निगम द्वारा संचालित गोशाला है। इसमें करीब एक हजार गोवंश संरक्षित हैं। आरोप है कि गोशाला में कुछ गोवंश की मौत हो चुकी है और कई गोवंश बीमार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मृत गोवंश को दफनाने की बजाय बेचा जा रहा है। वीडियो वायरल होने पर एसीपी पूनम मिश्रा मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पूनम मिश्रा ने बताया कि गोशाला में एक हजार से अधिक गोवंश संरक्षित हैं और दो गोवंश की मृत्यु हुई है। जिस पर कुछ लोगों ने हंगामा किया। गोरक्षक दल द्वारा तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें