फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: गौशाला में मृत गौवंश को बेचने का आरोप, गौरक्षकों ने किया हंगामा, पुलिस ने भरोसा देकर कराया शांत

Sun, 17 Nov 2024 11:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

संगठन के पदाधिकारियों ने गौशाला की वीडियो बनाकर वायरल की है। जो तेजी से वायरल हो रही है। सूचना पर एडीसीपी पूनम मिशा मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विरोध जताते संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के हिंडन क्षेत्र स्थित नगर निगम की गौशाला में मृत पड़े गौवंश की बेकद्री और देखरेख में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर गोरक्षक दल के पदाधिकारियों ने रविवार की देर शाम हंगामा कर दिया। पुलिस ने मृत गौवंशों को दफनाने और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर गौवंश प्रेमियों को शांत किया। 

विज्ञापन


हिन्दू परिवार गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप अरोरा ने बताया कि हिंडन नदी के किनारे नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला है। इसमें करीब एक हजार गौवंश संरक्षित हैं। आरोप है कि गौशाला में कुछ गोवंश की भूख से मौत हो चुकी है और दो दर्जन से अधिक बीमार हैं। दल के पदाधिकारियों ने मृत गौवंश को बेचने का भी आरोप लगाया है। पदाधिकारियों ने गौशाला की वीडियो बनाकर वायरल की है। जो तेजी से वायरल हो रही है। सूचना पर एडीसीपी पूनम मिशा मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पूनम मिश्रा ने बताया कि नंदी पर्व गौशाला में एक हजार सेअधिक गौवंश संरक्षित हैं और दो गौवंश की मौत हुई है। जिस पर कुछ लोगों ने हंगामा किया है। गोरक्षक दल द्वारा तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

नंदी पर्व गौशाला में निगम के कर्मचारी देखरेख में लापरवाही बरतते हैं। कई गौवंश की मौत हो चुकी है और मृत शरीर को निगम के कर्मचारी दफनाने की बजाए खाल बेचने वालों को बेच देते हैं। तहरीर दी जा रही है, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। -प्रदीप अरोरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू परिवार गौरक्षा दल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें