फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आवासीय प्लॉटों के लिए एकमुश्त भुगतान पर मिलेगी छह फीसदी तक छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की मधुबन-बापूधाम योजना में आवासीय भूखंडों के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। योजना के पॉकेट-ई और एफ के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के 40 वर्गमीटर से लेकर 200 वर्गमीटर तक के कुल 350 से अधिक आवासीय भूखंड काटे गए हैं। आवंटन ऑनलाइन पंजीकरण और लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। खास बात यह है कि एकमुश्त भुगतान करने पर जीडीए चार से छह फीसदी की छूट देगा।
विज्ञापन

जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन 11 मई से शुरू हो गया है। 25 मई 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदक जीडीए की वेबसाइट व पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भूखंडों की दर 35,000 रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई है।
शासनादेश के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक व सरकारी कर्मचारियों के लिए आरक्षण और विशेष प्रावधान किए गए हैं। सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 10 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को पांच प्रतिशत पंजीकरण धनराशि जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें