बीती रात थाना विजयनगर क्षेत्र में साइबर फ्रॉड के लिए म्यूल अकाउंट कमीशन पर उपलब्ध कराने वाले एक बड़े गैंग का खुलासा यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट द्वारा किया गया है। इनके पास से सौ से अधिक अकाउंट्स की डिटेल्स मिली है जिनपर बहुत सारी साइबर फ्रॉड की शिकायत हो चुकी है। इन म्यूल अकाउंट्स को उपलब्ध करने में बिहार के बंधन बैंक और एचडीएफसी बैंक के कुछ कर्मचारियों की भी मिली भगत प्रकाश में आई है।
इसके अलावा ये गैंग बड़े नोट्स के बदले ज्यादा अमाउंट में छोटे नोट्स देने का लालच देकर उनको रद्दी देकर ठगी का एक बड़ा गैंग चला रहे थे, जिसके शिकार पूरे भारत के लोग हो रहे थे। इनके पास से 25.6 लाख कैश, नोट गिनने की मशीन, कूट रचित आधार और अन्य दस्तावेज बरामद हुए है। गैंग के सरगना शुभम राज सहित कुल छह लोग गिरफ्तार हुए है ।