बदल रहा उत्तर प्रदेश
अब उत्तर प्रदेश पहले वाला उत्तर प्रदेश नहीं है, वह पूरे देश का पेट भरने की सामर्थ रखता है। आज उत्तर प्रदेश अपनी अलग पहचान बना रहा है। प्रदेश का नागरिक आज बाहर जाता है गर्व से सीना तानकर कहना है कि मैं उत्तर प्रदेश का नागरिक हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को प्रदेश में लागू करके विकास किया है। 2017 से पहले हमारे नगरों में कूड़े के ढेर लगे रहते थे, शोहरों का आतंक था। लेकिन आज हमारे शहर स्मार्ट सिटी बन गए हैं। विरोधियों ने युवाओं के हाथों में तमंचा थमाया था, हमने टेबलेट दिए हैं।
हापुड़ के साथ पिलखुवा बना रहा देश में पहचान
उन्होंने कहा कि हापुड़ की देश में अलग पहचान है। हापुड़ के पापड़ के बिना भोजन पूरा नहीं होता। पिलखुवा भी कपड़ों में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान विकास है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लाभ भी हापुड़ वासियों को मिलेगा। गंगा एक्सप्रेसवे हापुड़ होता हुआ प्रयागराज तक जाएगा। पहले इस पर 16 घंटे लगते थे, अब छह घंटे में यह सफर पूरा होगा।
विकास का हवाला देकर मांगे प्रत्याशियों के लिए वोट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में विकास का हवाला देते हुए जिले की तीनों विधान सभा सीटों और एक नगर पंचायत सीट बाबूगढ़ के भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की। इस दौरान तीनों प्रत्याशियों के अलावा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जनरल वीके सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, विधायक हरेंद्र तेवतिया, विजयपाल आढ़ती, धर्मेश तोमर, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, कार्यक्रम संयोजक प्रफुल्ल सारस्वत, पुनीत अग्रवाल, मोहन सिंह, कविता मादरे, लज्जारानी गर्ग, रमेश चंद तोमर, मनोज बाल्मीकि मौजूद रहे।