फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में गुंडाराज, जनता करे सरकार बदलने की तैयारी

Sat, 11 Jun 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षामंत्री मनोहर परिकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘मथुरा के जवाहर बाग कांड से साफ पता चलता है कि यूपी में गुंडाराज है। भ्रष्टाचार और गुंडाराज के मामले में यूपी देश का नंबर-1 राज्य है। जनता को चाहिए कि वह अब सरकार बदलने की तैयारी करे।’ यह बातें केंद्रीय रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने शुक्रवार को यहां एक प्रेसवार्ता में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में अब भाजपा की सरकार लानी होगी, तभी जनता को भ्रष्टाचार और गुंडाराज से मुक्ति मिल सकती है। यूपी में भाजपा इन्हीं दोनों मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि यह पूछे जाने पर कि यूपी में भाजपा का चेहरा कौन होगा के सवाल पर वह सिर्फ मुस्कराकर रह गए। उनका कहना था कि इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। इसके लिए संगठन को फैसला लेना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों की बात करते हुए परिकर ने कहा कि दो साल का समय कोई बड़ा समय नहीं होता, मगर 2014 से जब से भाजपा की सरकार केंद्र में पूर्ण बहुमत से आई है तब से सरकार ने एक विजन बनाकर काम किया है।
विज्ञापन


जनधन योजना के तहत ही 21.7 करोड़ बैंक एकाउंट खुल गए। इन एकाउंट के माध्यम से 3700 करोड़ रुपया बैंकों में पहुंचा। इसके अलावा केंद्र सरकार की 59 ऐसी योजनाएं आज क्रियान्वित हो चुकी हैं, जिनकी सब्सिडी का पैसा अब दलालों को नहीं मिलता, बल्कि सीधे लाभार्थी के अकाउंट में पहुंचता है।

इसी योजना का असर रहा कि करीब तीन करोड़ ऐसे गैस कनेक्शन बंद हो गए, जिन पर दलालों का कब्जा था। सरकार अगले साल तक पांच करोड़ गरीबों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील पर डेढ़ करोड़ लोगों ने अपनी गैस सब्सिडी छोड़ दी। देश में लाल बहादुर शास्त्री के बाद नरेंद्र मोदी ही ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनकी एक अपील का असर इस कदर जनता पर पड़ा है। किसानों के बीमा योजना भी मोदी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के मंत्र से ही देश के सैन्य क्षेत्र में इंपोर्ट में कमी आई है। मेक इन इंडिया के तहत देश में ही बनने वाले उपकरणों का प्रयोग बढ़ा है। अगस्ता हेलीकाप्टर मामले में केंद्रीय रक्षामंत्री का कहना था कि ऐसा नहीं है कि हम उनका उपयोग नहीं करेंगे, मगर जिसने भी घोटाला किया है, उसे सजा मिलनी ही चाहिए।

इसके लिए उन्होंने बोफोर्स कांड का हवाला देते हुए कहा कि बोफोर्स तोप में जमकर घोटाला हुआ था, मगर कारगिल की जीत हमें इन्हीं तोप के माध्यम से मिली थी। प्रेसवार्ता में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह, जल संसाधन राज्यमंत्री सांवर लाल जाट, मेयर अशु वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, डाक्टर पीएन अरोड़ा, राजीव अग्रवाल आदि भाजपाई मौजूद रहे।

इसके बाद केंद्रीय मंत्रियों के इस दल ने एबीईएस कालेज में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की क्लास लेकर उन्हें मोदी संदेश दिया। साथ ही सभी को निर्देशित किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

परिकर बोले- मेरा देश बदल रहा है...
हिंदी भवन में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ शहर के व्यापारियों और उद्यमियों से बातों-बातों में आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की।

कहा कि भाजपा की सरकार में ही सबका भला है। कार्यक्रम में उद्यमी, व्यापारी व कई अन्य संगठनों के सैकड़ों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल गर्ग ने किया था।

इस दौरान रक्षा मंत्री ने लोगों के सवालों का जवाब भी दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट ने भी केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद परिकर ने कहा कि मेरा देश बदल रहा है, धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। प्रदेश का विकास तभी संभव है जब यहां भी बीजेपी की सरकार बने। सपा और बसपा ने सत्यानाश किया है। कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। कार्यक्रम में मेयर अशु वर्मा, बीजेपी महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, अशोक मक्कड़ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें