गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित हंस इंटर कॉलेज परिसर में जन सेवा यात्रा के स्वागत के दौरान एक रैली आयोजन किया गया। रैली को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने संबोधित किया। इस मौके दिनेश शर्मा ने कहा कि, यूपी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी उपयोगी साबित हुए हैं। उन्होंने कहा जब सपा की सरकार होती तो अपराध चरम था, महिलाओं से दुराचार बढ़ा था।
दिनेश शर्मा ने आगे कहा कि, हमें सपा सरकार में हुआ कैराना का पलायन नहीं भूलना चाहिए। लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार की पहचान विकास ,एक्सप्रेस, वे रूप में हुआ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। मोदी व योगी के कार्याकाल में ही राम मन्दिर का निर्माण हो रहा हैं।
योगी-मोदी ने वेस्ट यूपी की दशा-दिशा ही बदल दी
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 4.5 साल में वेस्ट यूपी की दिशा-दशा ही बदल दी है। पहले गाजियाबाद की पहचान जाम के रूप में होती थी, लेकिन अब विकास के रूप में। पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चोधरी चरण सिंह के सपने को भाजपा पूरा कर रही हैं।
पहली सरकारों में एक माफिया कब्जा कर लेते थे। लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार में माफियो के मकान गिराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही 75 जिलों में मेडिकल कालेज बन जाएगा। भाजपा ने नकली माफियों पर अंकुश लगाया हैं। भाजपा सरकार में युवाओं को अब रोजगार मिल रहा हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा, कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ता ही जमीन पर काम कर रहे थे और विपक्ष के नेता अपने घरों में बन्द थे। मोदी जी वैक्सीन कहने वाले, अब लाइन में लगकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। योगी जी उन लोगों के लिए अन उपयोगी है, जो माफिया, गुंडा, बलात्कार करने वाले हैं। पहले कावड़ यात्रा रोक दी जाती थी, लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार में कावड़ यात्रा पर हेलीकाप्टर से फूल बरसाए जाते हैं। रैली को केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, मोहित बेनीवाल, मेयर आशा शर्मा, संजीव त्यागी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, सांसद अनिल अग्रवाल ने भी संबोधित किया।