फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, छह वर्षीय बच्ची उछलकर जमीन पर गिरी, मौके पर हुई मौत

Mon, 20 Jan 2025 08:57 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)

सार

हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। माता पिता की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
परी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के हाईवे-09 पर स्थित जीएस हॉस्पिटल के सामने फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इसमें छह साल की बच्ची परी की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। जबकि मां-बाप के साथ एक अन्य मासूम बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


थाना हाफिजपुर के शाहबुद्दीन नगर निवासी शिवकुमार रविवार को दिल्ली के हर्ष विहार में अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार की शाम लौटते समय जीएस अस्पताल के सामने फ्लाईओवर के ऊपर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान उनकी छह वर्षीय पुत्री परी उछलकर सड़क पर गिर गई, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

जबकि वह उनकी पत्नी रजनी व पांच माह का मासूम पुत्र मानव घायल हो गया। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। माता पिता की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी है। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। वाहन की तलाश के लिए कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें