फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: कैंटर से उतरे चालक को पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत, सामान लेकर जा रहा था दिल्ली

Tue, 09 Sep 2025 09:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद)

सार

चालक की पहचान शंकर चौहान 39 पुत्र बजरंगी चौहान निवासी नवादा, बिहार के रूप में हुई। वे अपने टाटा कैंटर में सामान लेकर हापुड़ से दिल्ली की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सिटी क्षेत्र में एनएच-नौ स्थित सुन्दरदीप कॉलेज के पास हापुड़ की ओर से गाजियाबाद जाते हुए टाटा कैंटर चालक को कैंटर से उतरने के बाद पीछे से आए वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कैंटर चालक की दर्दनाक मौत हो गई, टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर चालक के शव को मोर्चरी भेजा।

विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस को मंगलवार तड़के 3 बजे एनएच नौ स्थित सुन्दरदीप कॉलेज के पास दुर्घटना में वाहन चालक की मृत्यु होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के शव को मोर्चरी भेजा। चालक की पहचान शंकर चौहान 39 पुत्र बजरंगी चौहान निवासी नवादा, बिहार के रूप में हुई। वे अपने टाटा कैंटर में सामान लेकर हापुड़ से दिल्ली की तरफ जा रहे थे।

मंगलवार सुबह लगभग तीन बजे वह अपने कैंटर को एनएच नौ स्थित सुंदरदीप कॉलेज के पास सड़क किनारे लगाकर जैसे ही खिड़की खोलकर उतरे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी, जिससे कैंटर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर चालक के शव को मोर्चरी भेजा। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चालक की पहचान करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें