फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: केंद्रीय मंत्री की बेटी ने विधायक के पूर्व प्रतिनिधि पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद वीके सिंह की बेटी मृणालिनी सिंह ने सदर विधायक अतुल गर्ग के पूर्व प्रतिनिधि अजय राजपूत पर छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।आरोप है कि अजय राजपूत ने उन पर रुपये लेकर टिकट देने के आरोप लगाए हैं और बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर स्टेट्स लगा रखा है।
विज्ञापन

मृणालिनी सिंह का कहना है कि अजय राजपूत ने नगर निकाय चुनाव में रुपये लेकर टिकट देने की बात अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर लिखी है। इससे उनकी सामाजिक छवि खराब हो रही है और मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। एसीपी नगर सुजीत राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, अजय राजपूत ने एक पत्र जारी करते हुए कहा कि मेरे स्टेट्स के साथ एडिटिंग कर किसी ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है। ऐसे में उनके खिलाफ विजयनगर थाने में केस दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं को भड़काने व पोस्ट एडिट करके उन्हें बदनाम करने के मामले में केस दर्ज कराएंगे और न्यायालय में वाद दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें