फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से सवाल करो तो जवाब मिलता है...तमंचा : अखिलेश यादव

विज्ञापन
नेहरु नगर स्थित मेयर प्रत्याशी पूनम यादव के आवास पर पहुंचे सपा पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव।नेहरु
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गाजियाबाद में साइकिल ट्रैक बर्बाद हो गए, ऑटो वालों को पुलिस ने पीट-पीटकर मार डाला लेकिन सरकार से सवाल करो तो उनकी तरफ से जवाब मिलेगा तमंचा। पूछोगे स्वास्थ्य सेवाएं ठीक नहीं है तो जवाब मिलेगा तमंचा। महंगाई अपने चरम पर है, दाल महंगा, आटा महंगा, गैस महंगा लेकिन इन पर सवाल पूछो तो जवाब मिलेगा तमंचा। उन्होंने अतीक और अशरफ हत्याकंड के मामले में कहा कि भाजपा सरकार कानून को ताक पर रखकर एनकाउंटर किए जा रही है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कई वर्षों से उनका मेयर, प्रदेश और केंद्र में उनकी सरकार है फिर भी शहर बदहाल है। जो लोग कूड़ा नहीं हटा पाए, स्मार्ट सिटी नहीं बना पाए वह चुनाव में क्या हुंकार भरेंगे। वहीं, कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था होने के कारण धक्का-मुक्की भी हुई और कार्यकर्ताओं में आयोजकों के प्रति नाराजगी भी दिखी।
गाजियाबाद में नहीं हुआ कोई खास विकास
अखिलेश यादव ने कहा कि शहर, राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार है फिर भी वह शहर को स्वच्छ नहीं कर पाए। इन शहरों की जनता को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वह सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बड़ी संस्थाएं, उद्योग होने के बावूजद गाजियाबाद वहीं का वही है कोई खास विकास नहीं हो पाया है। नदियां गंदी हैं, एसटीपी प्लांट नहीं लगे हैं, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर कोई काम नहीं हो रहा है। पढ़ाई सस्ती कराने का दावा किया लेकिन अभिभावक परेशान हैं। स्वास्थ्य सेवाएं जस की तस हैं। नगर निगमों में भ्रष्टाचार हुआ हैं जिसका हिसाब जनता लेगी।
विज्ञापन

सपा का भाजपा से है सीधा मुकाबला
समाजवादी पार्टी और आरएलडी में दरार को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यह छोटे चुनाव हैं। हम किसी को नाराज नहीं करना चाहते। इस बार उनका सीधा मुकाबला भाजपा से है। सपा को बीजेपी से लड़ना है, स्थानीय पुलिस-प्रशासन से लड़ना है लेकिन सपा मुकाबला करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें