फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड केबल कटा, 5 कालोनियों की बिजली 10 घंटे रही ठप

Mon, 25 Jul 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कान्हा उपवन में 33 केवी का विद्युत केबल कट जाने से कैला भट्ठा, इस्लाम नगर, पटेल नगर, शिब्बनपुरा समेत पांच कालोनियों की बिजली 10 घंटे तक गुल रही। नगर निगम की ओर से की जा रही खुदाई के दौरान कटे केबल का फाल्ट रविवार को दूसरे दिन भी ठीक नहीं हो सका तो कारपोरेशन अफसरों ने नई केबल डालकर कालोनियों की बिजली आपूर्ति सुचारु कराई। पावर कारपोरेशन ने खुदाई कर रहे जेसीबी चालक के खिलाफ साहिबाबाद थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कान्हा उपवन सब-स्टेशन के पास नगर निगम पानी की लाइन का काम कराने के लिए जेसीबी से खुदाई करा रहा है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे खुदाई के दौरान केबल कट गई। इस केबल के कट जाने से नया बस अड्डा और पटेल नगर-प्रथम बिजलीघर ठप हो गए। इसकी वजह से पांच कालोनियों की सप्लाई ठप हो गई।

पटेल नगर सब-स्टेशन के एसडीओ सुशील कुमार ने बताया कि खुदाई के चलते वहां पानी भरा होने की वजह से फाल्ट ठीक नहीं हो पाया तो दूसरी केबल से शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे पावर सप्लाई चालू कर दी गई। उन्होंने बताया कि रविवार रात तक भी फाल्ट ठीक नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


सोमवार को पानी निकलवाकर फाल्ट ठीक कराया जाएगा। इस मामले में पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता अनूप जायसवाल की ओर से साहिबाबाद थाने में अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ तहरीर दी है। एसडीओ का कहना है कि केबल कटने से हुए नुकसान की भरपाई नगर निगम से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें