फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मारी, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गोविंदपुरी स्थित विवेकानंद चौक के समीप सोमवार रात एक बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोविंदपुरी क्षेत्र की मानवतापुरी कॉलोनी निवासी युवक अंश चिकारा सोमवार रात किसी काम के लिए बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह विवेकानंद चौक पर पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और अंश घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। घायल की ओर से आरोपी कार चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें