फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत दो गंभीर

विज्ञापन
मृतक सुनील का फ़ाइल फ़ोटो
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी मार्ग पर शनिवार रात एक बेकाबू कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुनील कुमार की मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मोदीनगर के एक निजी अस्पताल भेजा गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

निवाड़ी स्थित कस्बा पतला के रहने वाले बंटी ने बताया कि उनका भाई सुनील कुमार (28) एक निजी अस्पताल में श्रमिक था। सुनील कुमार शनिवार रात गांव निवासी अपने दो साथियों अंकित और दीपक के साथ बाइक द्वारा घर लौट रहा था। बंटी के अनुसार इसी दौरान गंगनहर पटरी मार्ग स्थित सालेनगर पीर के समीप के एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सुनील,अंकित और दीपक बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त की दीपक उछलकर गंगनहर किनारे झाड़ियों में जाकर गिरा। घायलों के उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया। अंकित और दीपक की हालत नाजुक बताई जा रही है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि बंटी की तहरीर के अनुसार घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें