फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोरी के साथ फूफा ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी रिश्ते में किशोरी का फूफा लगता है। तंग आकर किशोरी ने पुलिस को आपबीती बताई तो पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जनवरी से किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी मेरठ की रहने वाली है। उसकी मां की मौत हो चुकी है। पिता मेरठ जेल में उसकी मां की हत्या के आरोप में बंद है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ऐसे में पत्नी के कहने पर वह किशोरी को अपने साथ ले आए और पालन पोषण करने लगे। उस दौरान वह सात साल की थी। वर्तमान में वह 17 साल की है और 11वीं कक्षा की छात्रा है। एसीपी ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी जनवरी से किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। मामले में पुलिस ने किशोरी के मामा व मौसी से संपर्क करके मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें