फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चोरी की शिकायत करने पर चाचा-भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। जगतपुरी कॉलोनी स्थित मंदिर में हुई नकदी चोरी की शिकायत करने पर आरोपी और उसके साथियों ने चाचा-भतीजे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में भतीजा संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। मंदिर से नकदी चोरी और हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आरोप है कि पुलिस ने घटना एनसीआर में दर्ज कर खानापूर्ति कर दी है।
विज्ञापन

जगतपुरी कॉलोनी स्थित एक मंदिर में दो दिन पहले नकदी चोरी हो गई थी। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में जूते पहने हुए आरोपी युवक मूर्ति और धूने के पास से नकदी चोरी करता दिख रहा है। कॉलोनी के रहने वाले संदीप ने घटना की फुटेज देखने के बाद आरोपी युवक के परिजनों से मामले की शिकायत की। इससे आरोपी युवक और उसके परिजन आग बबूला हो गए।
गुस्साए आरोपियों ने संदीप के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी और संदीप को बाहर खींचकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए युवक के चाचा राजेश को भी पीटकर घायल कर दिया। हमले में संदीप और राजेश घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हमले के अलावा मंदिर से चोरी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घायल संदीप की मां पूजा ने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने मात्र एनसीआर दर्ज की है। इससे आरोपियों का दुस्साहस बढ़ गया और वह खुलेआम गंभीर परिणाम भुगतान की धमकी दे रहे हैं। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की गई है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें