गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर के संजय नगर निवासी नितिन भाटी ने एक युवक को नामजद और एक महिला व सात-आठ अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला और लूटपाट करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
एसीपी कविनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि नितिन भाटी के अनुसार 29 जून की शाम को जागृति विहार स्थित उनके भांजे लकी भाटी से कुछ लोगों का विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी बॉबी ठाकुर और उनके साथ एक महिला और सात-आठ युवकों ने मारपीट कर दी। राहगीरों ने लकी को आरोपियों से छुड़ाया। आरोप है कि जागृति विहार स्थित भाटी डेयरी पर आरोपी बॉबी ठाकुर अपने अन्य साथियों के साथ आ गया। और लकी व उनके साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया। आरोप है कि डेयरी के गल्ले में रखे 40-50 हजार रुपये लूटकर आरोपी भाग गए। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।