फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मामा पर भांजी को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप

विज्ञापन
बच्ची को छीनकर ले जाता आरोपी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लोनी। न्यू विकास नगर कॉलोनी में तीन साल की बच्ची को जबरन उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पिता ने बच्ची के मामा पर साथियों के साथ घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। दोनों परिवार के बीच बच्चों को रखने के लिए विवाद चल रहा है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


दीपक बंसल निवासी न्यू विकास नगर कॉलोनी ने बताया कि उनकी शादी 15 फरवरी 2015 को टप्पे गांव पलवल हरियाणा में रिया के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे मयंक (5) और या (3) हैं। वह दिल्ली के उत्तम नगर विकासपुरी में एमसीडी ठेकेदार हैं। उन्होंने बताया कि करीब तीन साल पहले उनकी पत्नी आरती (25) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद उनकी सास उनकी बेटी को यह कहकर अपने घर ले गई थी कि घर पर लोग रो रहे हैं। कुछ दिन बाद बच्ची को छोड़ देंगे। कुछ दिनों बाद वह अपनी बेटी को लेने के लिए गए लेकिन, ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी को नहीं दिया। फिर वह अपने परिवार के छोटे बड़े लोगों को लेकर गए। ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया। उनकी साली की उनके भाई से शादी हुई थी। उनके भाई को लड़की हुई थी। इस दौरान उनकी सास उनकी बेटी को लेकर आई हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी को लोनी में ही रोक ली। रविवार दोपहर उनकी बेटी रिया दादी सुरेश देवी की गोदाम में थी। दोनों घर के बाहर थे। तभी उनके दो साले और ससुराल के अन्य लोग आए और उनकी बेटी को दादी की गोद से जबरन उठाकर ले गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। उनका आरोप है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी पुलिस उन्हें थाने और चौकी के चक्कर कटवा रही है। सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित लोनी एसीपी ऑफिस पहुंचे। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें