फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर में घुसकर चाचा ने भतीजे को मारी गाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। 12 लाख रुपये के हिसाब को लेकर चल रहे विवाद में चाचा सुरेंद्र सिंह ने घर में घुसकर भतीजे धर्मेंद्र सिंह पर पिस्टल से गोली चला दी। गंभीर हालत में उसे मोदीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जलालाबाद गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह प्राइवेट जॉब करते हैं। उनका अपने चाचा सुरेंद्र सिंह से 12 लाख रुपये के हिसाब को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि चाचा काफी समय से रुपये का हिसाब नहीं दे रहे है। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि चाचा सुरेंद्र अपने बेटे सागर के साथ पिस्टल लेकर जबरन घर में घुस आया और गोली मारकर धर्मेंद्र को घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। परिजनों ने लहूलुहान हालत में घायल को मोदीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें