लोनी। इंद्रपुरी कॉलोनी के सामने चार अप्रैल को हादसे में घायल हुए पीड़ित की ओर से बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेहटा हाजीपुर निवासी पीड़ित सजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोस्त दीपक के साथ बाइक पर जा रहे थे। इंद्रपुरी कॉलोनी के सामने बाइक से यूटर्न लेने के दौरान सामने से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी और वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस ने दोनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके हाथ की हड्डी और दीपक की उल्टे पैर की हड्डी टूट गई है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।