फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 16वीं मंजिल से गिरी युवती के परिजनों के दर्ज हुए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। एक सोसायटी में 16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को परिजनों को बयान दर्ज किए। पुलिस अब सोसायटी के सभी सीसीटीवी के फुटेज संकलित कर रही है और कुछ मोबाइल फोन की डिटेल भी निकलवाने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस की एक टीम शुक्रवार को भी साेसायटी पहुंची और वहां के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में युवती 16वीं मंजिल पर लिफ्ट से जाते हुए और नीचे गिरते हुए दिख रही है। 16वीं मंजिल पर लिफ्ट से निकलने और गिरने के बीच करीब तीन मिनट के अंतराल में युवती कहां थी यह सीसीटीवी में कैद नहीं हुआ है। पुलिस प्रयास में जुटी है। तीन मिनट में युवती कहां गई, इस गतिविधि के लिए डिटेल खंगाल रही है। जिस टावर से युवती गिरी है उसके आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने युवती के परिजनों के बयान भी दर्ज किए। परिजनों के साथ ही सोसायटी के गार्ड और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस कुछ मोबाइल फोन की डिटेल भी खंगाल रही है। इस मामले में एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस की टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है, सभी से पूछताछ शुरू कर दिया है और बयान दर्ज किए गए हैं।

थाने पहुंचे एआईएमआईएम नेता निष्पक्ष जांच की मांग की
घटना के बाद शुक्रवार को एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष मनमोहन झा गामा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एसीपी इंदिरापुरम कार्यालय पहुंचे। युवती की मौत के मामले में उन्होंने निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की। इस दौरान जमील खान, शाहिद खान, इस्तखार अहमद व डॉ. अजीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें