सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें गाजियाबाद को दिल्ली से जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड पर कुछ युवक बर्थडे पार्टी के दौरान हुड़दंग मचाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में बीच रोड पर कुछ युवक जन्मदिन पार्टी के दौरान शोर-शराबा और आतिशबाजी चलाते हुए नजर आ रहे हैं।
एलिवेटेड रोड पर जन्मदिन पार्टी मनाने के दौरान आतिशबाजी और हुड़दंग करने की वीडियो वायरल होने का इंदिरापुरम पुलिस ने संज्ञान लिया है। एसएसपी मुनिराज जी के निर्देश पर पुलिस ने कोतवाली घंटाघर क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी मुकुल और नेहरू नगर निवासी मोहित को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मुकुल के जन्मदिन पर दोस्त क्रेटा गाड़ी से पार्टी करने एलिवेटेड रोड पर आए थे। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ में 9-10 अन्य युवकों के बारे में पता चला है। उनकी तलाश कर रहे हैं।
बीच सड़क पर शोर-शराबा और आतिशबाजी की वीडियो वायरल
वीडियो में बीच रोड पर कुछ युवक जन्मदिन पार्टी के दौरान शोर-शराबा और आतिशबाजी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। 33 सेकंड के इस वीडियो में युवक हाथ में आतिशबाजी के लिए पेटी लेकर प्रदूषण फैला रहे हैं। वहीं पास में ही बीच सड़क पर कार खड़ी कर रखी है और आपस में युवक गाली-गलौज भी करते सुने जा सकते हैं। केक काटने के बाद एक दूसरे पर उसे फेंक रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस सब के बीच वहां से कुछ वाहन भी गुजरते हुए नजर आ रहे हैं।